{"_id":"6665a23c56904900270f5ce5","slug":"adorable-tableaux-taken-out-on-the-birth-of-krishna-devotees-danced-mandi-news-c-90-1-ssml1025-128288-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कृष्ण के जन्म पर निकाली मनमोहक झांकियां, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कृष्ण के जन्म पर निकाली मनमोहक झांकियां, झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
पंडोह में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान मस्ती में झूमते श्रद्धालू
पंडोह के बाबा बालकनाथ मंदिर तीन पीपल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र के सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर तीन पीपल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दौरान बिलासपुर से बाल योगी डाॅ. प्रवीण शर्मा स्वामी भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का बखान कर रहे हैं। उन्होंने कथा वाचन करते हुए बताया कि भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण, संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि सिमरन, भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया, जिससे श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही उनके माता-पिता और जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। इस मौके पर कथा के दौरान कलाकारों की ओर से श्री कृष्ण जन्म प्रसंग चलने पर कृष्ण बालरूप की मनमोहक झांकी निकाल कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे।