फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Administrative commission should be constituted in SPU

एसपीयू में गठित किया जाए प्रशासनिक आयोग : एबीवीपी

Sun, 21 Apr 2024 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Administrative commission should be constituted in SPU
सरदार पटेल विश्वविद्यालय में एवीबीपी के कार्यकर्ता वि​भिन्न समास्यों को लेकर प्रति कुलपति को ज्
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी इकाई ने एसपीयू की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतिकुलपति को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने मांग की है कि एसपीयू में जल्द ही प्रशासनिक आयोग का गठन किया जाए। इसके साथ ही विवि परिसर के बाहर सुझाव पट्टिका लगाई जाए और यूजी के परीक्षा परिणाम और परीक्षाएं समय पर करवाई जाएं।
विज्ञापन

एबीवीपी ने विवि के पुस्तकालय को सुबह 8ः00 बजे से शाम 8ः00 बजे तक खोलने की मांग के साथ ही परीक्षा विभाग में स्टाफ बढ़ाने की भी गुहार लगाई। विद्यार्थी परिषद ने खेलों के महत्व को समझते हुए प्रशासन से विवि में खेल विभाग खोलने के लिए भी मांग रखी और छात्राओं ने गर्ल्स कॉमन रूम एवं छात्रावास में आ रही खाने की समस्या को भी प्रति कुलपति के समक्ष रखा। इकाई अध्यक्ष हर्षित मिन्हास ने बताया कि वह विवि प्रशासन से सकारात्मक समाधान की उम्मीद करते हैं। यदि छात्रों की मांगों को अनसुना किया जाता है तो छात्र अपनी मांगों को आंदोलनात्मक तरीके से पूरा करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने उन्हें जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित अधिकतम समस्याएं स्टाफ की कमी एवं विवि में फाइनेंस काउंसिल व अकादमिक काउंसिल के न होने के कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed