{"_id":"670d2315fec6a51775083830","slug":"administration-started-preparations-for-chief-ministers-proposed-visit-on-17th-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137912-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मुख्यमंत्री के 17 को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मुख्यमंत्री के 17 को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
Tue, 15 Oct 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
सरकार के दो साल के कार्यकाल के बीच पहले प्रवास कार्यक्रम में करोड़ों की सौगात मिलने की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 17 अक्तूबर को संभावित जोगिंद्रनगर प्रवास कार्यक्रम को लेकर सोमवार को एसडीएम मनीश चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित उद्घाटनों और शिलान्यास को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब की।
साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 17 को विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल के बीच मुख्यमंत्री का जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का पहला प्रवास कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के लिए समयबद्ध तैयारियां करने को भी कहा। बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपये की सौगातें क्षेत्रवासियों को मिलेंगी। बैठक में तहसीलदार जोगेंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा, थाना प्रभारी सकीनी कपूर सहित विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद