{"_id":"674a09cb80633f65280dc54c","slug":"administration-busy-in-preparations-for-mahashivratri-mandi-news-c-90-1-mrt1064-141482-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार महाशिवरात्रि मेला 27 फरवरी 2025 से पांच मार्च तक मनाया जाएगा। मेले के लिए जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि योगदान की रसीद बुकें (शिवरात्रि टिकट) छपवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसके लिए जिला प्रशासन ने समस्त प्रिटिंग प्रेस और फोटो स्टूडियो से दो दिसंबर दोपहर एक बजे तक उपायुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसी दिन दोपहर दो बजे निविदाएं खोली जाएंगी।
निविदा के साथ धरोहर राशि पांच हजार रुपये बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी। महाशिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर रसीद बुकें (शिवरात्रि टिकट) छपवाने की प्रकिया शुरू करवाई जा रही है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।