फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Adequate stock of petrol and diesel in the district

Mandi News: जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार

Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Adequate stock of petrol and diesel in the district
लोगों से अफवाहों से बचने का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिले के 85 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और कहीं भी राशनिंग नहीं की जा रही है। वर्तमान में जिले में 7,79,994 लीटर पेट्रोल और 9,05,767 लीटर डीजल उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी स्थान पर ईंधन आपूर्ति से जुड़ी समस्या आती है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित क्षेत्रीय निरीक्षक और जिला नियंत्रक कार्यालय को दें। तेल कंपनियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है, ताकि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू बनी रहे। उधर, विभागीय जिला नियंत्रक ब्रिजेद्र सिंह ने बताया कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त खरीदारी से बचें। जिले में तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed