{"_id":"671cebd275a2468e160f1cbf","slug":"additional-stock-of-sugar-did-not-reach-for-diwali-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138855-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिवाली के लिए नहीं पहुंचा चीनी का अतिरिक्त स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिवाली के लिए नहीं पहुंचा चीनी का अतिरिक्त स्टॉक
Sun, 27 Oct 2024 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 27 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अनाज भंडारण केंद्र। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दीपावली पर्व पर जिले के मुख्य अनाज भंडारण में चीनी का अतिरिक्त स्टॉक न पहुंचने से उपभोक्ताओं की दीपावली इस बार फीकी रह सकती है। जोगिंद्रनगर, पधर, चौंतड़ा और लडभड़ोल ब्लॉक के अधीन आने वाले 60 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं को दिवाली के लिए मिलने वाली 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी नहीं मिल रही है।
मुख्य अनाज भंडारण जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाले लगभग एक लाख उपभोक्ताओं को 200 क्विंटल से अधिक अतिरिक्त चीनी आवंटित करना अभी बाकी है। तीन दिन बाद दीपावली है, लेकिन चीनी का आरक्षित स्टॉक भी खत्म हो जाने से डिपो संचालकों की परेशानियां भी बढ़ चुकी हैं।
केंद्रीय अनाज भंडारण में चीनी का अतिरिक्त स्टॉक नहीं पहुंच पाने राशन के लिए डिपुओं में पहुंच रहे उपभोक्ताओं को 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का लाभ न मिलने से उनमें रोष भी देखने को मिल रहा है। हालांकि 500 ग्राम प्रति राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 450 क्विंटल चीनी बांटी जा चुकी है।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के मुख्य अनाज भंडारण केंद्र से 500 ग्राम चीनी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह में दे दी गई है। अतिरिक्त स्टॉक पहुंचने के बाद 100 ग्राम चीनी का लाभ भी मिलेगा। एपीएल और बीपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तीन दालें, आटा, चावल भी संबंधित डिपुओं के माध्यम से उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
-चतर सिंह, प्रभारी मुख्य अनाज भंडारण, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समित, जोगिंद्रनगर।