फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Addiction to 'Chitta' is an invitation to death: SP

चिट्टे की आदत मौत को दावत : एसपी

Fri, 21 Aug 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Addiction to 'Chitta' is an invitation to death: SP
प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नशे के खिलाफ दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। चिट्टे जैसे नशीले पदार्थों की बढ़ती लत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। नशे की आदत मौत को न्योता देने के समान है। इसके खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बात एसपी मंडी विनोद कुमार ने वीरवार को सिरडा पॉलिटेक्निक नौलखा में नशा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंडी पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरडा कॉलेज के चेयरमैन निक्का राम चौधरी ने की। एसपी ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं, शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश दिया। इसके बाद कॉलेज परिसर से कनैड बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर कॉलेज एमडी पूनम चौधरी, फार्मेसी प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार, नशा निवारण समिति अध्यक्ष डॉ. अजय पाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed