फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Addiction is the main cause of mental stress: NR Thakur

मानसिक तनाव का मुख्य कारण है नशा : एनआर ठाकुर

Mon, 30 Jun 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 30 Jun 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
Addiction is the main cause of mental stress: NR Thakur
टिहरा विश्राम गृह में आयोजित नशा जागरूकता प्र​शिक्षण कार्यशाला में भाग लेते वि​भिन्न संगठनों के
महिलाओं की भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज की परिकल्पना संभव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। टिहरा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित नशा मुक्ति प्राशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को जिला बाल सरंक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर और हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर बतौर स्रोत व्यक्ति शरीक हुए। एनआर ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में नब्बे प्रतिशत बीमारियां नशे के कारण हो रही हैं।
इसलिए सभी को लोगों के मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तौर तरीकों पर जागरूकता पैदा करने के लिए कार्य करना होगा। नशे की रोकथाम के लिए हमें युवाओं को अपराधी के रूप में देखने की प्रवृति बदलनी होगी और उनके साथ संवाद बढ़ाना होगा। हमें स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं के साथ डायलॉग करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने होंगे। इसके लिए अभिभावकों को अपनी सोच के साथ नहीं बल्कि जिस माहौल में बच्चा रह रहा है उसी के हिसाब से उनके साथ व्यवहार करना होगा। जो युवा चिट्टा और सिंथेटिक नशा करते हैं, वह आठ-दस साल ही जिंदगी जी सकता है और उससे उसी का ही नहीं बल्कि पूरा परिवार और समाज तबाह हो जाता है।
विज्ञापन

जन अभियान से ही समिति ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर बनाने में कामयाबी हासिल की थी और उसके बाद कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान चलाया। पिछले दो साल में प्रदेश में युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान की शुरुआत की है जो अब धीरे धीरे व्यापक रूप ले रहा है। मंडी साक्षरता समिति की सचिव सुनीता ने बताया कि नशे की रोकथाम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गीतों, नाटकों व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बढ़ाया जाएगा। जिसके चलते जुलाई माह के अंत में महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित करवाई जायेगी। नशा मुक्त समिति के खंड अध्यक्ष भूपेंद्र भुप्पी ने कहा कि समिति निरंतर रूप में खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएंगी। उससे भी बच्चों को नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, डॉ अशवनी, भोलादत्त, केके ठाकुर, विमला, डॉ. सुशांत, कंचना, कमला आदि ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed