{"_id":"670525d34129f9abab0e4ea1","slug":"actors-play-characters-on-chandans-scrip-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137488-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रावण का किरदार निभा रहे नितेश के मुरीद हैं दर्शक \nचंदन की स्क्रिप्ट पर कलाकार निभाते हैं किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रावण का किरदार निभा रहे नितेश के मुरीद हैं दर्शक चंदन की स्क्रिप्ट पर कलाकार निभाते हैं किरदार
Wed, 09 Oct 2024 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
शिव अराधना के साथ वर्षों से निभा रहे किरदार
खेल प्रशिक्षक, कारोबारी भी अलग-अलग किरदारों में निभा रहे हैं भूमिका
रामलीला मैदान जोगिंद्रनगर में 25 साल से हो रहा मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आकर्षण का केंद्र श्रीराम लीला मंचन में वर्षों से रावण का किरदार कर रहे युवा नितेश हररोज भगवान शिव की भी अराधना करते हैं। रावण का किरदार उनके अलावा दर्शकों की भी पहली पसंद बन चुका है। रावण के किरदार को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां भी रही हैं, लेकिन बावजूद इसके वे रावण के किरदार को ही प्राथमिकता के साथ निभा रहे हैं।
रामलीला में 14 साल से सक्रिय नितेश मेघनाद, शूर्पणखा का किरदार निभाने के अलावा राजा के किरदार में भी देखे गए हैं। बीते कई सालों से लंकापति रावण का किरदार कर रामलीला में अपनी अलग छाप बना चुके हैं। रामलीला मंचन में लंकापति रावण का किरदार निभा रहे 32 वर्षीय नितेश कुमार बताते हैं कि उनके लिए यह सब करना आसान नहीं है। कहा कि रावण भगवान शिव के सबसे प्रिय भक्तों में एक थे। उन्होंने अपने यश से तीनों लोकों में भी राज किया था। उनके किरदार को पूरे विधि विधान से निभाने के लिए उन्हें शिव की अराधना भी सुबह शाम करनी पड़ती है। रावण जैसी दमदार आवाज के लिए भी रियाज करना पड़ता है।
श्रीराम लीला मंचन में चंदन चौहान की स्क्रिप्ट पर कलाकार अपना किरदार निभाते हैं। उनके साथ निर्देशक सचिन सूद, संजय कुमार के द्वारा तैयार की गई पटकथा के बलबूते पर रामलीला इस बार 25वें साल में प्रवेश कर चुकी है। चंदन चौहान 23 साल से रामलीला में शामिल हैं। मेघनाथ, परशुराम का किरदार भी वह निभा चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके विवेक वालिया रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं। कलाकारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वे हर समय समर्पित रहते हैं। रामलीला मंचन में विवेक वालिया वैकल्पिक कलाकार के रूप में भी मंच पर उपलब्ध रहते हैं।
बॉक्स
खेल प्रशिक्षक विशाल शर्मा ने संभाला है मंच संचालन का जिम्मा
शहर के निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात विशाल शर्मा बीते लगभग 20 सालों से रामलीला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रामलीला में दर्शकों की भीड़ को बरकरार रखने के लिए 10 सालों से मंच संचालन का जिम्मा उनके पास है। वह रामलीला में सीता का किरदार भी निभा चुके हैं।
0सचिन अपने दो बेटों के साथ ऋषि शृंगी का निभा रहे हैं किरदार
जोगिंद्रनगर शहर के मनियारी विक्रेता सचिन मरवाह शृंगी ऋषि का किरदार निभा रहे हैं। वे 23 साल से रामलीला में कभी राजा तो कभी ऋषि मुनी का किरदार निभाकर दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन कर रहे हैं। सचिन मरवाह रामायण की भक्ति में पूरी तरह से लीन है। उनके साथ उनके दो बेटे भी रामलीला में किरदार निभा रहे हैं।