{"_id":"6966882d3c19e711570f1d42","slug":"action-will-be-taken-against-garbage-thrown-in-chailchowk-forest-mandi-news-c-90-1-mnd1001-182462-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चैलचौक जंगल में कूड़ा फेंकने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चैलचौक जंगल में कूड़ा फेंकने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर के प्रवेशद्वार चैलचौक से सटे वन विभाग के जंगलों में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। नाचन वनमंडल को पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्थानीय लोग, व्यापारी और पीजी संचालक आसपास के वन क्षेत्र में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उधर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को गोहर में एसडीएम, डीएफओ और बीडीओ ने गोहर ब्लॉक के समस्त प्रधानों के साथ एक बैठक की। इसमें स्वच्छता की सुरक्षा पर चर्चा की गई और पंचायत प्रतिनिधियों को इसमें सहयोग देने का आह्वान किया गया।
डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने बताया कि लोग चिह्नित स्थानों के बजाय जंगलात क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फैला रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। वन विभाग ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में फेंसिंग, सूचना पट्ट और पौधरोपण करेगा, ताकि लोग जंगल क्षेत्र में कचरा न फेंकें। उन्होंने चेताया कि यदि लोग और व्यापारी नहीं माने, तो वन विभाग नियमानुसार चालान काटेगा और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। जंगल और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। उधर वन कर्मियों ने कूड़ा फेंकने वालों की पड़ताल शुरू कर दी है। फील्ड स्टाफ भी ऐसे लोगों पर पैनी नजर रख रहा है।
विज्ञापन
0000