फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action taken against encroachers; 15 umbrellas belonging to street vendors confiscated.

Mandi News: अतिक्रमण करने वालों पर की कार्रवाई, 15 रेहड़ी-फड़ी के छाते जब्त

Thu, 22 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Action taken against encroachers; 15 umbrellas belonging to street vendors confiscated.
मंडी के पड्डल में फुटपाथ पर बैठे लोगों के समान को जब्त करते नगर निगम के अ​धिकारी व कर्मचारी। सं
पड्डल बस स्टैंड से इंदिरा मार्केट तक निगम की टीम ने मारे छापे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन के चलते मंडी शहर के रास्तों और फुटपाथों पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। राहगीरों को आवाजाही में हो रही परेशानी और आम जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त के निर्देशों पर वीरवार दोपहर को अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहरभर में औचक कार्रवाई की। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर रास्ते घेरने वाले करीब 15 रेहड़ी-फड़ी धारकों के छाते जब्त किए गए।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि त्योहारी सीजन की भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए वीरवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत पड्डल बस स्टैंड के बाहर, पड्डल मैदान के रास्तों व फुटपाथों, आईटीआई चौक व पुल, महामृत्युंजय चौक तथा शहर के मुख्य केंद्र इंदिरा मार्केट में निरीक्षण कर सामान को व्यवस्थित करवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार शहर में कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी कोई व्यक्ति इस तरह रास्ते घेरकर दुकानें सजाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed