फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Achieve 100% target by March: CMO

मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य करें हासिल : सीएमओ

Tue, 11 Feb 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Achieve 100% target by March: CMO
जोनल अस्पताल मंडी के सभागार में मासिक बैठक के दौरान अ​धिकारियों से चर्चा सीएमओ डा. एनके भारद्वा
मंडी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग ने सभी मानकों पर 80 प्रतिशत से अधिक अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। सभी स्वास्थ्य खंड प्रमुखों को मार्च तक इस लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश सीएमओ मंडी ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज ने की। उन्होंने सौ दिवसीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच, आधार लिंक जन्म पंजीकरण, रोड साइड एक्सीडेंट रिपोर्ट आदि पर ध्यान केंद्रित के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, शिशु टीकाकरण, परिवार नियोजन सुविधाएं, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों पर भी ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर विजिट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि जिला में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण 95 प्रतिशत, संस्थागत प्रसव की दर 96 प्रतिशत और शिशु टीकाकरण की दर 98 प्रतिशत से ऊपर है। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. धर्म सिंह वर्मा, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed