फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused released on bail after assault, pelted stones at house

Mandi News: मारपीट के बाद जमानत पर छूटे आरोपी ने घर पर किया पथराव

Mon, 21 Oct 2024 08:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Oct 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Accused released on bail after assault, pelted stones at house
म्याड़ा गांव में सिरफिरे व्यक्ति के हमले से पूर्व में घायल हो चुकी एक महिला के साथ रविवार को फिर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की गलू पंचायत के तहत म्याड़ा गांव में जमानत पर छूटे आरोपी ने रविवार सुबह एक घर पर पथराव कर दिया। आरोप हैं कि आरोपी ने पहले इसी घर की सास और बहू को तेजदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। आपराधिक मामलों में कई माह तक जेल में रहने के बाद फिर जमानत पर लौटे आरोपी के इस कृत्य से पंचायत क्षेत्र की महिलाएं खौफजदा हैं। उधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार म्याड़ा गांव की रूमालू देवी घर में मौजूद थीं तो आरोपी ने पथराव कर दिया। इसके बाद घर से बाहर निकली और किसी तरह जान बचाई। इसके बाद मेरना गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस थाने पहुंचे ग्रामीण डागी राम, पूनम देवी, ब्रिज लाल, नागी देवी ने बताया कि म्याड़ा गांव से ही संबंध रखने वाले राजेंद्र सिंह ने रविवार सुबह करीब नौ बजे पीड़िता रूमालू देवी के साथ पहले गाली गलौज किया। इसके बाद घर पर पथराव कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गांव की दो महिलाओं को तेजधार हथियार से लहुलूहान करने के आरोप में जेल में भी बंद किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। म्याड़ा गांव में जाकर पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया है। उधर, गलू पंचायत की प्रधान रीता देवी ने महिलाओं पर अकारण हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी से नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed