फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of marking attendance of dead woman in MNREGA

Mandi News: मनरेगा में मृत महिला की हाजिरी लगाने का आरोप

Thu, 01 May 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of marking attendance of dead woman in MNREGA
थुनाग (मंडी)। विकास खंड सराज की एक ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत महिला की मनरेगा कार्य में हाजिरी लगाकर 3600 रुपये की मजदूरी उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी गई। आरोप है कि यह हाजिरी पंचायत की महिला वार्ड पंच ने अपनी सास के नाम से लगाई, जिनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत में 15 से 30 अप्रैल के बीच रास्ते के निर्माण का कार्य चला, जिसके लिए मस्टररोल वार्ड पंच के नाम पर जारी हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेजों में खुलासा हुआ कि मृतक महिला की 12 दिन की हाजिरी दर्ज की गई है। अब ग्रामीणों का सवाल है कि जब महिला जीवित नहीं थी तो कार्य कैसे कर सकती थी?
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, अब यह भी जांच का विषय बन गया है कि वार्ड पंच इस खाते से पैसे की निकासी कैसे करेंगी। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और खंड विकास अधिकारी सराज से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, बीडीओ सराज प्रियंका वर्मा ने कहा कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed