फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of entering a rented room in Beed Road area and assaulting women

Mandi News: बीड़ रोड क्षेत्र में किराये के कमरे में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप

Wed, 06 May 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of entering a rented room in Beed Road area and assaulting women
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की तहकीकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। बीड़ रोड क्षेत्र में सोमवर देर रात एक परिवार के किराये के मकान में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी घट्टा में दर्ज शिकायत के अनुसार, बैजनाथ के भेथ झिकली की रहने वाली 40 वर्षीय निशा देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बीड़ रोड स्थित एक किराये के मकान में रहती हैं। आरोप है कि 3 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे चौंतड़ा (मंडी) के पसल गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ जबरन उनके कमरे में घुस आया।

आरोपियों ने कमरे में घुसते ही निशा देवी और उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया। जब महिला ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो युवक ने उनके साथ हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए महिला के पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 79, 74, 115(2), 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed