फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of attacking with sticks and stones on the day of Holi in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में होली के दिन डंडे-पत्थरों से हमला करने का आरोप

Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking with sticks and stones on the day of Holi in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में होली के दिन आपसी झगड़ों की तीन वारदातों में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने विभिन्न मामलों में दस को नामजद किया है। चौंतड़ा के खज में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दो घायल हुए हैं। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार होली के दिन खज गांव के निवासी संजय कुमार और अविनाश के बीच विवाद हो गया। कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे और पत्थरों से हमला किया। इसमें संजय कुमार और अविनाश निवासी खज घायल हुए हैं।
विज्ञापन

उधर छाणग में रमेश कुमार और दिलीप कुमार निवासी छाणग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पवन ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि दोनों ने उससे मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीसरी मारपीट की घटना नगर परिषद के वार्ड चार समलोट में पेश आई। यहां बाप बेटे ने एक व्यक्ति को पीट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट में घायल काकू निवासी समलोट ने बताया कि उनसे समलोट निवासी मनजीत कुमार और आदित्य ने मारपीट की। पुलिस थाने के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed