{"_id":"5710e3944f1c1b48024a6ab9","slug":"accident-in-punjab-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में जीप थ्रेशर से टकराई, चैलचौक के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में जीप थ्रेशर से टकराई, चैलचौक के युवक की मौत
मंडी।
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
चालक को भीड़ ने पीटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। चैलचौक से जीप में मटर लेकर पंजाब के पटियाला गए क्षेत्र की नौण पंचायत के फनगयार गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जीप में सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे से फनगयार गांव में मातम छा गया। युवक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र मोहन लाल निवासी फनगयार के रूप में हुई है। जबकि घायल वीरेंद्र इसी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश ने वीरवार देर शाम चैलचौक से जीप में मटर लोड किया और अपने साथी वीरेंद्र के साथ पंजाब की पटियाला सब्जी मंडी के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार तड़के पटियाला से करीब आठ किलोमीटर पहले जीप अचानक थ्रेशर से जा टकराई और चालक ओम प्रकाश ने मौके पर दम तोड़ दिया। जीप में सवार वीरेंद्र कुमार को आंशिक चोट आई। जिसने सड़क हादसे की सूचना फोन पर घर को दी।
विज्ञापन
इसके बाद फनगयार गांव से घायल विरेंद्र और ओम प्रकाश के रिश्तेदार पटियाला के लिए रवाना हो गए। फनगयार गांव में सड़क हादसे की खबर फैलते ही मातम छा गया। पूर्व प्रधान रवि ठाकुर ने बताया कि युवक ओम प्रकाश की अभी शादी भी नहीं हुई थी। प्रधान सारिका शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक ओम प्रकाश का शव घर पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के साथ उचित सहायता राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन