फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident in mandi

मंडी में शार्ट सर्किट के कारण मकान जला

Fri, 04 Dec 2015 06:18 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
accident in mandi

क्षेत्र के भराड़ पट्ट गांव में शुक्रवार सुबह दो कमरों के रिहायशी मकान में आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया। आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जोगिंद्रनगर से फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को अन्य मकानों में फैलने से रोका। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भराड़ पट्ट गांव निवासी पवन के मकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय विकास और प्रेम सिंह ने मकान से आग की लपटें देख कर शोर मचाया।
विज्ञापन


गांव के लोग भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आगजनी के समय पवन पत्नी और एक बेटे के साथ रिश्तेदारी में गया था। वहीं दूसरा बेटा संजीव स्कूल गया था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ पट्ट के बच्चों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर जोगिंद्रनगर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक पवन के घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरमैन शेर सिंह सकलानी ने बताया कि शार्ट सर्किट होने की वजह से फ्रिज में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आसपास पड़ोस की करीब दस लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया है। लोगों ने आगजनी के बारे में हलका पटवारी बुद्धि सिंह को भी सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed