फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident

कार खाई में लुढ़की, अध्यापक की मौत

Sat, 14 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sat, 14 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के रसैण गलू के समीप शुक्रवार रात्रि को एक ऑल्टो कार दो सौ फुट गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसे में कार सवार अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। मामला दर्ज कर सरकाघाट पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे का कारण चालक द्वारा वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाना माना जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरकाघाट के रखोह निवासी बुद्धि सिंह (52) पुत्र  बीरी सिंह सरकाघाट से ऑल्टो कार में शुक्रवार रात्रि को करीब 11 बजे सरकाघाट-चोलथरा वाया रसैण गलू सड़क से घर जा रहा था कि रसैण गलू के पास कार दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक अध्यापक बुद्धि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


रस्सी की मदद से खाई में उतरे लोगों ने कार सवार को सड़क तक पहुंचाया और नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक बुद्धि सिंह राजकीय केंद्रीय पाठशाला रखोह में बतौर अध्यापक कार्यरत थे। इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि इस दुघर्टना में आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed