{"_id":"57c312e74f1c1bf638d50573","slug":"aasha-worker-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले के शहरी क्षेत्रों को मिलेंगी 26 आशा वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले के शहरी क्षेत्रों को मिलेंगी 26 आशा वर्कर
मंडी
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अब शहरी क्षेत्र में भी आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और टीकाकरण के लिए लोगों के घरों में दस्तक देंगी। स्वास्थ्य विभाग मंडी ने जिले के सभी शहरी क्षेत्रों के लिए आशा वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडी जिले के 5 शहरी क्षेत्रों में आशा वर्कर के कुल 26 पद भरे जाएंगे। इसमें मंडी के लिए 11, रिवालसर के लिए एक, सुंदरनगर के लिए दस, सरकाघाट के लिए 2 और जोगिंद्रनगर के लिए भी 2 पद हैं। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 5 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मंडी शहर की उम्मीदवार जोनल अस्पताल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रिवालसर की बीएमओ कोटली कार्यालय, सुंदरनगर की एसएमएस सुंदरनगर अस्पताल कार्यालय, सरकाघाट की उम्मीदवार एसएमएस सरकाघाट अस्पताल कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। जिस वार्ड के लिए पद सृजित हुए हैं उस पद के लिए उसी वार्ड की स्थायी निवासी आवेदन कर सकती है। आवेदक को आवेदन पत्र में आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, आधार कार्ड और दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र की फोटो प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवाने होंगे। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देशराज शर्मा ने कहा कि मंडी जिले के 5 शहरी क्षेत्रों को जल्द ही आशा वर्कर तैनात की जाएंगी। इसके भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन