फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aaradhya gets Himalayan Shree 2025 Appreciation Award

Mandi News: आराध्या को हिमालयन श्री 2025 एप्रिसिएशन अवार्ड

Sun, 20 Apr 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya gets Himalayan Shree 2025 Appreciation Award
बग्गी (मंडी)। हिमाचली परिधान में नृत्य कर छोटी उम्र में पहचान बनाने वाली सुंदरनगर की आराध्या उर्फ क्यूट पहाड़न को हिमालयनश्री 2025 एप्रिसिएशन अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड नृत्य के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और पहाड़ी नृत्य कला को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है। आराध्या पहाड़ी गानों पर अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुकी हैं। पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

आराध्या को यह अवॉर्ड आशा किरण संस्थान ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित समारोह में बॉलीवुड स्टार राहुल राय की ओर से प्रदान किया। जून 2016 में सुंदरनगर के चतरोखड़ी गांव में फार्मासिस्ट माता रेखा और पिता नंद धरोच के घर जन्मी आराध्या चौथी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

इससे पहले आराध्य को साइनिंग स्टार अवार्ड 2024 से भी नवाजा गया है। शिमला के गेयटी थियेटर में राज्यपाल शिव पाल शुक्ल आराध्य के डांस से प्रभावित होकर उसे सम्मानित कर चुके हैं। माता रेखा बताती हैं कि जब से आराध्या ने चलना शुरू किया था तभी से उसे नृत्य का शौक था। वर्तमान में आराध्या अकादमी से भी डांस सीख रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed