फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aanchal became the winner in India Talent Hunt competition

Mandi News: इंडिया टैलेंट हंट प्रतियोगिता में आंचल बनीं विजेता

Tue, 15 Oct 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 15 Oct 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Aanchal became the winner in India Talent Hunt competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की संसोल पंचायत की बेटी आंचल ने पंजाब के संगरूर में आयोजित इंडिया टैलेंट हंट में पहला स्थान हासिल किया है। आंचल मंडी में कन्या स्कूल में दसवीं की छात्रा है। उसके पिता राम रत्न निजी जॉब करते हैं, जबकि माता कांता देवी मिड डे मील वर्कर है। आंचल ने इंडिया टैलेंट हंट प्रतियोगिता में उपयोगिता में विकसित भारत विषय पर अपने विचार रखे थे। इसके बाद सभी प्रतिभागियों में आंचल को प्रथम चुना गया। सोमवार को स्कूल पहुंचने प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने आंचल को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने बताया कि आंचल पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्य में भी आगे रहती है। वहीं, आंचल के पिता ने बेटी की कामयाबी पर बताया कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं था कि बेटी में इतना टेंलेंट है। उन्होंने बताया कि बेटी की वजह से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed