फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aaganbadi worker

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले 15 हजार मानदेय

Sat, 09 Apr 2016 07:17 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Sat, 09 Apr 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
aaganbadi worker
मंडी में आंगनबाड़ी वर्कर एंव हेल्पर्ज यूनियन के सम्मेलन में उपस्थित सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन का दो दिवसीय 11वां राज्य सम्मेलन शनिवार को सरोज मुखर्जी नगर मंडी में शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी ने की। जबकि सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव एआर संधू ने किया।

विज्ञापन



महासचिव एआर संधु ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले दो वर्षों से बाल विकास परियोजना के बजट में 50 प्रतिशत कटौती कर दी है। जिस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। केंद्र सरकार 45 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर इन्हें अभी भी मजदूर घोषित नहीं कर रही है। जिस कारण उन्हें तीन हजार रुपये मानदेय मिल रहा है।
विज्ञापन


यूनियन की मांग है कि कार्यकर्ताओं को 15 हजार और सहायिकाओं को दस हजार मासिक मानदेय दिया जाए और उन्हें नियमित किया जाए। इस परियोजना को चले हुए चालीस वर्ष हो चुके हैं। प्रदेश सरकार पूरे देश में सबसे कम तीन सौ रुपये राज्य की ओर से दे रही है। जबकि हरियाणा और तेलंगाना में राज्य सरकार उन्हें साढ़े चार हजार रुपये देती है। पुडुचेरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेगुलर कर्मचारी हैं और केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पेंशन भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यूनियन पूरे देश में और विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के शोषण के खिलाफ इस सम्मेलन में संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में सौ प्रतिशत वृद्धि कर दी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक रुपये की भी वृद्धि न करके उन्होंने अपना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विरोधी रुख दर्शाया है। इस मौके पर सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर, विजेंद्र मेहरा, भूपेंद्र सिंह, सुमित्रा ठाकुर, निर्मला चौहान, खीमी भंडारी, सुरेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed