{"_id":"663b5fb539d474eed6008cda","slug":"aadhaar-not-linked-to-account-10-percent-students-deprived-of-rs-600-for-uniform-mandi-news-c-90-1-ssml1026-125870-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खाते से लिंक नहीं आधार, 10 फीसदी विद्यार्थी वर्दी के 600 रुपये से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खाते से लिंक नहीं आधार, 10 फीसदी विद्यार्थी वर्दी के 600 रुपये से वंचित
Thu, 09 May 2024 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 09 May 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी के सरकारी स्कूलों के 10 फीसदी विद्यार्थी वर्दी के लिए मिलने वाले 600 रुपये के लाभ से वंचित हैं। इस मुख्य कारण विद्यार्थियों के बैंक खातों के साथ आधार की लिंक होना नहीं बताया जा रहा है। आधार लिंक न होने से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विद्यार्थियों के बैंक खातों में 600 रुपये ट्रांसफर नहीं कर पा रहा है।
सरकारी स्कूलों में वर्दी के लिए विद्यार्थियों को सरकारी की तरफ से 600 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। हालांकि इस सत्र में अभी तक आदर्श चुनाव आचार संहिता होने के कारण किसी भी विद्यार्थी को वर्दी के लिए 600 रुपये नहीं मिले हैं। मगर इससे पहले भी ऐसे विद्यार्थियों के बैंक खातों में वर्दी के लिए दी जाने वाली 600 रुपये की राशि जमा नहीं हो पाई है।
शिक्षा विभाग ने अब मामले में गंभीरता दिखाते हुए सभी स्कूलों से ऐसे विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी है, जिनके बैंख खातों में पूर्व में वर्दी की राशि जमा नहीं हो पाई थी, जिससे विद्यार्थी सरकार की योजना से वंचित हो गए थे। अब स्कूल प्रबंधक भी अभिभावकों से संपर्क कर उनसे बैंक खातों में पैसे आने अथवा न आने की जानकारी ले रहे हैं, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों के खातों में वर्दी के पैसे डाले जा सकें।
विज्ञापन
उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यकारी उपनिदेशक विजय गुप्ता ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के बैंख खातों में वर्दी के पैसे नहीं आ रहे हैं, उनकी जानकारी स्कूलों से मांगी गई है। इसके साथ ही अभिभावकों को भी बैंक खातों से आधार को लिंक करवाने के लिए कहा है।
सरकारी स्कूलों में हैं 90 हजार विद्यार्थी
जिला मंडी में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 50 शिक्षा खंड हैं। इनमें 1693 प्राथमिक और 250 मिडिल स्कूल हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 12 शिक्षा खंडों के अधीन 450 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं आती हैं। जिले के प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग के स्कूलों में करीब 90 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से करीब 10 फीसदी विद्यार्थियों को वर्दी के लिए दिए जाने वाले 600 रुपये का लाभ नहीं मिल पाया है।