फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A young man was found hanging in Garaudu, Sarkaghat.

Mandi News: सरकाघाट के गरौड़ू में फंदे पर लटका मिला युवक

Sat, 24 Jan 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging in Garaudu, Sarkaghat.
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के गांव गरौड़ू में एक युवक फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक डिप्रेशन से जूझ रहा था। घटना बीते शुक्रवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। युवक की पहचान अभिषेक पुत्र बेसर राम के रूप में हुई। एम्स बिलासपुर की सूचना के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के पिता बेसर राम के अनुसार शुक्रवार देर रात जब काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर अभिषेक पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे उतारकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई।
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर प्रशासन ने पुलिस थाना सरकाघाट को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के गले पर फांसी के निशान पाए। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्टि....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed