फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A young man returning from his aunt's house was swept away into a ditch

Mandi News: बुआ के घर से लौट रहा युवक खड्ड में बहा

Mon, 21 Jul 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from his aunt's house was swept away into a ditch
सुंदरनगर (मंडी)। जड़ोल में बुआ के घर से लौटकर अपने घर जा रहा युवक देहवी में खड्ड पार करते समय तेज बहाव में बह गया। घटना सोमवार सुबह के समय हुई।
विज्ञापन

देर शाम को युवक का शव रतोग पुल के पास बरामद हुआ। मृतक की पहचान सुंदरनगर के बायला डाकघर के गांव जंदरेहडू निवासी रोहित (20) पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक रविवार को बुआ के घर आया था। सोमवार को वापस जा रहा था। इस दौरान खड्ड में जल स्तर ज्यादा होने के चलते वह बहाव में बह गया।

खड्ड में बहने के बाद स्थानीय लोगों ने 112 आपात हेल्पलाइन पर सूचना दी। इस पर पुलिस चौकी डैहर की टीम मौके पर पहुंची और खड्ड में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम शव रतोग पुल के पास बरामद किया गया। पुलिस टीम ने बीबीएमबी सुंदरनगर दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से से शव को खड्ड से बाहर निकाला। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed