फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A woman from Jogindernagar jumped into the Beas from Mandi's Bhuli bridge

Mandi News: मंडी के भ्यूली पुल से जोगिंद्रनगर की महिला ने ब्यास में लगाई छलांग

Sun, 25 May 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A woman from Jogindernagar jumped into the Beas from Mandi's Bhuli bridge
मंडी। शहर के भ्यूली पुल से शनिवार दोपहरबाद करीब पौने चार बजे एक महिला ब्यास में कूद गई। महिला को नदी से निकाल लिया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार निवासी सुधा पुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला कपड़े धोने की बात कहकर घर से निकली थी। करीब एक बजे महिला गायब हो गईं। महिला की बेटी निजी स्कूल में पढ़ाती है। जब वह छुट्टी के बाद घर लौटी तो मां को आवाज लगाई। उसने परिजनों को जानकारी दी। लोगों ने सीसीटीवी भी खंगाले। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। करीब पौने चार बजे महिला भ्यूली पुल के पास पहुंची और ब्यास में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

उसे छलांग लगाते हुए बैहना के मलौरी निवासी ऑटो चालक तिलक राज ने देख लिया। वह तुरंत नदी में उतर गया। एक अन्य व्यक्ति ने भी उसे निकालने में मदद की। उसे तुरंत जोनल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और दवाइयां खा रही थीं। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एलआर सचिन हिरेमठ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed