{"_id":"6905f913e85b02a0e60c7fa7","slug":"a-woman-fell-after-seeing-a-leopard-approaching-her-breaking-her-leg-mandi-news-c-90-1-ssml1025-174784-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सामने से तेंदुआ आते देख गिरी महिला, टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सामने से तेंदुआ आते देख गिरी महिला, टांग टूटी
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। गोशाला जाते समय सामने से तेंदुए को आता देख महिला घबरा कर नीचे गिर पड़ी और उसकी टांग टूट गई। महिला की चीख पुकार सुन जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते तेंदुआ भाग निकला। परिजनों ने घायल महिला को उठा कर नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सरकाघाट की ग्राम पंचायत बाग भल्याणा की गायत्री देवी पत्नी संजय कुमार शुक्रवार शाम को गोशाला जा रही थी। गोशाला के समीप पहुंचने पर महिला ने सामने से एक तेंदुए को अपनी ओर आता देखा। इससे वह घबरा गई और पीछे हटने की कोशिश की। इसी दौरान वह जमीन पर गिर गई और उसकी टांग टूट गई। महिला के चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने महिला को उठाकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया। यहां से गायत्री देवी को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। घटना के बाद से ग्रामीणों में मवेशियों और बच्चों के प्रति चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी तेंदुआ गांव से अनेक पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र ही गांव के पास पिंजरा लगाया जाए। इस बारे वन क्षेत्र अधिकारी मदन लाल शर्मा ने बताया कि वन विभाग के बीओ अश्वनी कुमार, वन रक्षक हरीश सहित अन्य कर्मचारियों ने घायल महिला का हाल जाना है। ग्रामीणों को बचाव संबंधित जानकारी के लिए वन विभाग का संपर्क नंबर भी जारी किया है, ताकि तेंदुए को पकड़ने में सहयोग मिल सके। संवाद