{"_id":"69541ef62a1eefeb3509d1c4","slug":"a-truck-overturned-in-masad-the-driver-was-seriously-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1045-181030-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मासड़ में ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मासड़ में ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के मासड़ गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
ट्रक पंडोह बांध से होते हुए मासड़ गांव की ओर जा रहा था। ट्रक में सोलर पैनल लगाने के लिए एंगल और पाइप लदे हुए थे, जिन्हें मासड़ गांव में उतारना था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क काफी संकरी है। इसी कारण ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक राकेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव बीटन तहसील हरोली जिला ऊना गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति भावनू को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक मेरठ से सोलर पैनल का एंगल और पाइप लोड करके लाया था।
सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद