{"_id":"6a1b2d721f09c0d2450a8f12","slug":"a-truck-broke-down-near-pandoh-dam-in-mandi-leading-to-a-long-traffic-jam-mandi-news-c-90-1-mnd1015-198627-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में पंडोह डैम के पास ट्रक खराब, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में पंडोह डैम के पास ट्रक खराब, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
पंडोह डैम के पास खराब हुआ ट्रक। इससे यातायात जाम रहा। संवाद
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर पंडोह डैम के समीप एक ट्रक खराब होने से लंबा जाम लग गया। ट्रक के सड़क पर खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम की स्थिति ऐसी रही कि वाहनों की लाइन पंडोह डैम से तीन पीपल क्षेत्र तक पहुंच गई। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच कुल्लू-मनाली और लाहौल की ओर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव बना हुआ था।
इसी दौरान ट्रक खराब होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में पर्यटक वाहन, निजी गाड़ियां, बसें और मालवाहक वाहन घंटों तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
पुलिस ने एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू कर धीरे-धीरे वाहनों को निकाला, जिसके बाद यातायात सामान्य होना शुरू हुआ। एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जाम की एक बड़ी वजह कुछ वाहन चालकों की ओर से ओवरटेकिंग करना और लेन अनुशासन का पालन न करना भी है। उन्होंने वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर धैर्य रखने, निर्धारित लेन में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद