फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A tree fell due to a landslide in Duckbagda, closing the Mandi-Pathankot highway for an hour.

Mandi News: डकबगड़ा में भूस्खलन से गिरा पेड़, एक घंटा मंडी पठानकोट हाईवे बंद

Sun, 13 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A tree fell due to a landslide in Duckbagda, closing the Mandi-Pathankot highway for an hour.
जोगिंद्रनगर के डकबगड़ा के समीप गिरा पेड़। स्त्रोत जागरूक पाठक
फल, सब्जी और जरूरी वस्तुओं के वाहन चालकों को पहुंचने में हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डकबगड़ा में भूस्खलन के कारण अचानक पेड़ गिरने से मंडी-पठानकोट हाईवे पर करीब एक घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। शनिवार सुबह करीब छह बजे हाईवे बाधित होने से फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान से लदे वाहनों को गंतव्य तक पहुंचने में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम की बसों की आवाजाही भी प्रभावित रही। राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
शनिवार सुबह जब लोग हाईवे पर सैर कर रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिर पड़े। हाईवे बाधित होने के बाद छोटे वाहनों को लोअर चौंतड़ा, सैंथल और ढेलू-डोहग सड़क से भेजा गया, जबकि बड़े और भारी वाहनों को भूस्खलन संभावित क्षेत्र से कुछ दूरी पर ही रोकना पड़ा। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि हाईवे बाधित होने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ हटाकर यातायात को तुरंत सुचारु करवा दिया। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर हुई इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
भूस्खलन संभावित क्षेत्र में सतर्कता जरूरी
मंडी-पठानकोट हाईवे पर डकबगड़ा के समीप शनिवार सुबह गिरे पेड़ को एनएचएआई की टीम ने तुरंत हटाकर यातायात बहाल करवा दिया। भूस्खलन संभावित क्षेत्र में अभी भी पेड़ गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों को इस मार्ग पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। -अंकित, साइट इंजीनियर, मंडी-पठानकोट हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed