फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A surge of devotion at Shiva temples; chants hailing Lord Shiva echoed throughout the day.

Mandi News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, दिनभर गूंजते रहे भोले के जयकारे

Tue, 04 Aug 2026 04:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion at Shiva temples; chants hailing Lord Shiva echoed throughout the day.
मंडी शहर में ब्यास नदी तट पर स्थित शिवलिंग के समक्ष शीश नवाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेता एक
लडभड़ोल क्षेत्र के मंदिरों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। सावन माह के तीसरे सोमवार को लडभड़ोल क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नागेश्वर महादेव कुड्ड, त्रिवेणी महादेव मंदिर घटौड़ और लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड़ सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक, बिल्व पत्र अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे।

नागेश्वर महादेव कुड्ड में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नागेश्वर महादेव कुड्ड मंदिर के थानापति विमल गिरी ने बताया कि इस बार भी धार्मिक आयोजन और भंडारे को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed