फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A scientific drainage system will be constructed on the district's three hills

Mandi News: जिले की तीन पहाड़ियों पर 15 करोड़ से बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज सिस्टम

Sat, 11 Jul 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A scientific drainage system will be constructed on the district's three hills
आईआईटी के विशेषज्ञों का लिया जा रहा तकनीकी सहयोग : अनिल
विज्ञापन

बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती, जोनल अस्पताल तक बनेगा नो पार्किंग जोन
जल निकासी के वैज्ञानिक उपायों से कम होगा भूस्खलन का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आई भीषण प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए नगर निगम मंडी ने छोटी काशी को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। शहर की संवेदनशील पहाड़ियों से पानी की सुरक्षित और वैज्ञानिक निकासी के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके पहले चरण में तीन प्रमुख पहाड़ियों पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। यह जानकारी सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
अनिल शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान पहाड़ियों से अनियंत्रित तरीके से बहने वाला पानी शहर में भारी नुकसान पहुंचाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रदेश सरकार को विभिन्न पहाड़ियों की पीपीआर (प्री-प्राइमरी रिपोर्ट) भेजी गई थी, जिनमें से तीन संवेदनशील क्षेत्रों के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इनमें पिछले दो से तीन वर्षों में सबसे अधिक प्रभावित रहे जेल रोड, जोनल अस्पताल के समीप पैलेस कॉलोनी और विश्वकर्मा की पहाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस पूरी ड्रेनेज प्रणाली को आधुनिक और वैज्ञानिक स्वरूप देने के लिए आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों का तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। विशेषज्ञ क्षेत्र की भौगोलिक संरचना का अध्ययन कर एक टिकाऊ और प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करेंगे। शहर में बढ़ती अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम की समस्या पर विधायक ने वाहन मालिकों से नियमों का पालन करने की अपील की। बेतरतीब खड़े वाहनों से जोनल अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस और जनता को लंबे समय तक जाम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शहर की मुख्य सड़कों से लेकर जोनल अस्पताल तक के क्षेत्र को नो पार्किंग और नो हॉल्टिंग जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed