फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A person got burnt in a hut fire in Malog of Drang

Mandi News: द्रंग के मलोग में झोपड़ी में आग लगने से झुलसा व्यक्ति

Fri, 01 Aug 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A person got burnt in a hut fire in Malog of Drang
पधर (मंडी)। द्रंग स्थित पाली के मलोग में वीरवार देर शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति उसी झोपड़ी में ठहरा था। ग्रामीण कुलदीप सिंह और अन्य लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर घायल को जोनल अस्पताल मंडी भेजा। वहां से नेरचौक मेडिकल कॉलेज और वहां से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच के लिए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। व्यक्ति के पास न तो कोई पहचान पत्र है और न ही मोबाइल। उन्होंने अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो तो तुरंत थाना पधर से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed