फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A part of the under-construction bridge collapsed as soon as concrete was poured

Mandi News: कंकरीट डालते ही गिरा निर्माणाधीन पुल का हिस्सा

Thu, 22 May 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A part of the under-construction bridge collapsed as soon as concrete was poured
पंडोह (मंडी)। मनाली-किरतपुर फोरलेन में मंडी से पंडोह के बीच सांबल में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा बुधवार रात को धराशायी हो गया। हालांकि इससे निर्माणाधीन पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुल की फाउंडेशन और उसका बाकी हिस्सा पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसा रात के समय हुआ। दिन के समय होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को पुल पर कंकरीट डालने का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ फुटपाथ बनाने के लिए 10-10 फीट के छज्जे बनाए जा रहे थे। इसमें से एक तरफ के छज्जे के नीचे लगाई गई शटरिंग की वेल्डिंग टूट गई। इससे यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का बाकी हिस्सा पूरी तरह से सुरक्षित है। नागचला से पंडोह तक फोरलेन निर्माण में जुटी केएमसी कंपनी के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। पहले निर्माण कार्य में काफी देरी हो चुकी है। अब इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है।
विज्ञापन


....
कार्य की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। केवल शटरिंग की एक स्पोर्ट की वेल्डिंग के टूटने के कारण यह नुकसान हुआ है। इसे जल्द ही ठीक किया जा रहा है। पुल का बाकी हिस्सा पूरी तरह से सुरक्षित है और इस कार्य को नियमों के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेकानंद झा, सीनियर क्वालिटी हेड, केएमसी कंपनी

...
पुल पूरी तरह से सुरक्षित है। यह केवल एक स्पोर्ट की वेल्डिंग टूटने के कारण ही आंशिक नुकसान हुआ है। इस कार्य को भी तुरंत प्रभाव से करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे समय रहते पूरा किया जाएगा।
-वरुण चारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed