फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A new two-storey building is ready in Bharadu Gosadan, facilities will be expanded

Mandi News: भराडू गोसदन में दो मंजिला नया भवन तैयार, सुविधाओं में होगा विस्तार

Wed, 14 May 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 May 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
A new two-storey building is ready in Bharadu Gosadan, facilities will be expanded
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के भराडू गोसदन में दो मंजिला नया भवन तैयार हो जाने से अब बेसहारा पशुओं की सुविधाओं में और भी सुधार की उम्मीद जगी है। अनुमानित 13 लाख से अधिक का बजट दो मंजिला भवन पर गाेसदन समिति ने खर्च किया है। भवन की प्रथम मंजिला में मवेशियों को शरण दिलाने और दूसरी मंजिल में पशुचारे की व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होते ही बेसहारा मवेशियों का भरण पोषण और भी सुगम हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को भराडू गोसदन के अध्यक्ष विजय जम्वाल ने बताया कि भाजपा के संगठन मंत्री अजय जम्वाल के आह्वान पर पांच लाख रुपये की सांसद निधि नए भवन के निर्माण को लेकर प्राप्त हुई थी। वहीं, आठ लाख का बजट भी भवन के निर्माण के लिए मिलने के बाद दोमंजिला भवन अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। गोसदन समिति के कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि सालाना 18 से 20 लाख का बजट बेसहारा पशुओं के रखरखाव और पशु चारे के लिए खर्च किया जा रहा है। पांच कर्मचारी बेसहारा मवेशियों के संरक्षण के लिए तैनात किए गए हैं। प्रदेश गोसेवा आयोग से प्रतिमाह 700 रुपये प्रति मवेशी के पालन पोषण के लिए बजट प्राप्त हो रहा है। विजय जम्वाल ने कहा कि हाल ही में मवेशियों के बजट को 1200 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा अगर सरकार पूरी करती है तो भराडू गोसदन में और भी मवेशियों को शरण दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। करीब 75 मवेशी भराडू गोसदन में शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed