{"_id":"6918c304e20d27c7480de057","slug":"a-nepali-origin-youth-died-under-suspicious-circumstances-at-the-panchayat-pradhans-house-mandi-news-c-399-1-sml1012-389610-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत प्रधान के घर में नेपाली मूल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत प्रधान के घर में नेपाली मूल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 15 Nov 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत पैहड़ में नेपाली मूल के युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पंचायत प्रधान के घर में किराये पर रहता था। कमरे में खून के धब्बे और खून से सना सनमाइका का टुकड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि सनमाइका को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने धर्मपुर थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में किराये पर ठहरा नेपाली युवक हीन बहादुर शाही मृत पाया गया है। सूचना के बाद थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तत्पश्चात डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक मई-जून में उनके घर पर मजदूरी कर चुका था और 14 नवंबर को दोबारा आया था। रात का भोजन करने के बाद वह अलग कमरे में सो गया। सुबह जब वह कमरे में पहुंचीं तो फर्श पर फैला खून और युवक की मृत अवस्था देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मंडी से आरएफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण करवाया। निरीक्षण में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इनमें गले के दाहिनी ओर गहरा कट और माथे पर चोट के स्पष्ट संकेत है। इसके अलावा फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे मिले हैं। कमरे से सनमाइका का खून से सना टुकड़ा भी बरामद हुआ है। इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है।
डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा जाएगा, जिससे मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सबूत फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना आसान नहीं है।