{"_id":"689a2f671848463cb209c3be","slug":"a-judicial-employee-was-found-hanging-from-a-noose-on-jail-road-mandi-news-c-90-1-ssml1045-165658-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जेल रोड में न्यायिक कर्मी फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जेल रोड में न्यायिक कर्मी फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
मंडी। शहर के जेल रोड में किराये के कमरे में जिला अदालत मंडी में कार्यरत एक न्यायिक कर्मी (सिविल अहलमद) फंदे से लटका हुआ मिला। सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। 29 वर्षीय युवक के इस तरह मिलने से हर कोई हैरान है।
सदर पुलिस के अनुसार राकेश ठाकुर (29) पुत्र जोगिंद्र निवासी गांव नपोटा तहसील लोहारड़ी जिला कांगड़ा रविवार रात मंडी के जेल रोड स्थित अपने किराये के कमरे में था। सोमवार सुबह उसका दोस्त यहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खोलने पर उसने वेंटीलेटर से कमरे के अंदर झांका तो देखकर दंग रह गया। देखा कि दोस्त फंदे पर लटक रहा है। इस पर उसने मकान मालिक को घटना की सूचना दी। मकान मालिक ने पार्षद को बताया। पार्षद के माध्यम से सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद दरवाजे को तोड़ा और शव कब्जे में लिया। शव रस्सी के फंदे से पंखे की कुंडी पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार अभी तक परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।