फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A joint committee was formed to stop illegal cultivation of cannabis

Mandi News: भांग की अवैध खेती रोकने के लिए बनी संयुक्त कमेटी

Thu, 28 Aug 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Aug 2025 06:18 AM IST
विज्ञापन
A joint committee was formed to stop illegal cultivation of cannabis
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर में भांग की अवैध खेती पर सख्ती से रोक लगाने के लिए बुधवार को एसडीएम कार्यालय पधर में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कमेटी गठित की गई। एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खेती की सूचनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी प्रशासन ने कार्रवाई की थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए संयुक्त कमेटी बनाई गई है। एसडीएम ने कमेटी को निर्देश दिए कि भांग की अवैध खेती को उखाड़कर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। पुलिस विभाग को विशेष रूप से उन पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं जहां इस तरह की खेती के मामले अधिक सामने आते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे नगदी फसलों और प्राकृतिक खेती को अपनाएं, जिससे आजीविका सुरक्षित होगी और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed