फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A job fair will be held at Paplog ITI on June 10.

Mandi News: 10 जून को पपलोग आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

Sun, 07 Jun 2026 12:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
A job fair will be held at Paplog ITI on June 10.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पपलोग, सरकाघाट में 10 जून को परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला दो निजी कंपनियों की ओर से आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि यह मेला क्षेत्र के तकनीकी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसमें पपलोग संस्थान के छात्रों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य सरकारी एवं निजी आईटीआई के उत्तीर्ण तथा अंतिम वर्ष के छात्र भी भाग ले सकते हैं।

पहली कंपनी के अंतर्गत ट्रेनी स्कीम तथा सरकारी अप्रेंटिसशिप के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जो 10वीं तथा आईटीआई उत्तीर्ण हों, आवेदन कर सकते हैं। इसमें फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, वायरमैन, आरएसी तथा पीपीओ ट्रेड के छात्र एवं 2026 के अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 24,933 रुपये वेतन तथा अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे, जबकि अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत 18,000 रुपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

दूसरी निजी कंपनी के लिए 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं 2026 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र भाग ले सकते हैं। इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, आरएसी, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक तथा एमएमवी ट्रेड के प्रशिक्षु शामिल हो सकते हैं। इस कंपनी में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 26,943 रुपये वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed