फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A grand procession of deities was taken out at the Nalwad and Devta fairs.

Mandi News: नलवाड़ और देवता मेले में देवी-देवताओं की भव्य शोभा यात्रा निकाली

Fri, 10 Apr 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of deities was taken out at the Nalwad and Devta fairs.
धर्मपुर में नलवाड़ व देवता मेले के समापन पर निकली जलेब।  संवाद
विधायक चंद्रशेखर ने की शिरकत, प्रतिभागी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में छह दिवसीय नलवाड़ और देवता मेला देवी-देवताओं की भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने शीतला माता मंदिर पहुंचकर समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और जलेब में शामिल हुए। इसके बाद मेला मैदान धर्मपुर में मेले का झंडा उतारकर नलवाड़ मेला की खूंटी विधिवत रूप से उखाड़कर समापन किया।

जलेब की शुरुआत शीतला माता मंदिर से हुई और यह कॉलेज मैदान में समाप्त हुई। जलेब में बाबा कमलाहिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने स्थानीय देवी-देवताओं के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धर्मपुर क्षेत्र के 23 स्थानीय देवी-देवताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे धार्मिक आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति और जीवन शैली का आधार हैं। ऐसे लोक उत्सवों और मेलों के आयोजन से हमारी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बल मिलता है। उन्होंने मेले के दौरान महिला मंडलों के लिए आयोजित सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed