फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A golden job opportunity for 200 positions

Mandi News: 200 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका

Sun, 26 Jul 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A golden job opportunity for 200 positions
29 जुलाई को सरकाघाट में होंगे साक्षात्कार, मोहाली की निजी कंपनी करेगी भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से मोहाली (एसएएस नगर) स्थित एक निजी कंपनी में विभिन्न श्रेणियों के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 29 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय सरकाघाट में साक्षात्कार आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर, डीजल मोटर मेकेनिक, पेंटर और टर्नर के पदों के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना चाहिए और वे वर्ष 2023 से 2026 के बीच उत्तीर्ण होने चाहिए। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 17,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, अनुभवी अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर वर्तमान अथवा पूर्व वेतन के अनुरूप वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मोहाली (एसएएस नगर) में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईटीआई की अंकतालिकाएं, प्रत्येक दस्तावेज की एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 अथवा नियोक्ता के मोबाइल नंबर 74091-76699 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed