{"_id":"6ac9410925014b5c10099d28","slug":"a-gathering-celebrating-ghalibs-poetry-resonated-at-kala-gram-in-panjaheti-mandi-news-c-90-1-ssml1025-216994-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंजैहटी स्थित कला ग्राम में गालिब की शायरी पर गूंजी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंजैहटी स्थित कला ग्राम में गालिब की शायरी पर गूंजी महफिल
विज्ञापन
रूसी साहित्यकार दॉस्तोयेवस्की की कृतियों पर होगी अगली साहित्यिक चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंजैहटी स्थित कला ग्राम में कालरू कॉयथ फाउंडेशन के बुक क्लब की मासिक बैठक वीरवार रात नील तारा मात्री निलय परिसर में हुई। इसमें महान उर्दू शायर मिर्जा असदउल्लाह खां गालिब के जीवन और उनकी अमर शायरी पर चर्चा की गई।
शुभारंभु पर अर्चना कपूर ने सदस्यों का स्वागत किया। महेश कपूर ने गालिब की रचनात्मकता और उनके समकालीन शायरों जौक, मोमिन व बहादुर शाह जफर का उल्लेख किया। सदस्यों ने गालिब के प्रसिद्ध अशआर पर विचार साझा किए। रजनीश शर्मा और अरविंद सिंह चौहान ने भी उनके जीवन के अनछुए पहलुओं और शायरी को प्रस्तुत कर चर्चा को रोचक बनाया।
बैठक में आगामी मासिक सभा में रूसी उपन्यासकार फ्योदोर दॉस्तोयेवस्की की कृतियों व्हाइट नाइट्स और नोट्स फ्रॉम अंडरग्राउंड पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया।