फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A footbridge failed to be built over the Beas River in Sprayi, so villagers built their own boats.

Mandi News: स्प्रेई में ब्यास नदी पर नहीं बन पाया फुटब्रिज, ग्रामीणों ने खुद बनाई किश्ती

Thu, 25 Sep 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A footbridge failed to be built over the Beas River in Sprayi, so villagers built their own boats.
पंडोह के समीप स्प्रेई में ब्यास नदी पर ड्रम की किश्ती से गुजरते लोग। संवाद
पंडोह (मंडी)। 9 जुलाई 2023 को पंडोह के समीप स्प्रेई में बहे पुल के बाद यहां दो साल बाद भी फुटब्रिज नहीं पाया है। इससे ग्रामीणों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। पुल बहने के बाद से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पैसे इकट्ठा किए और 20 हजार रुपये की लागत से ड्रम वाली एक अस्थायी किश्ती तैयार की है। इसी किश्ती के सहारे लोग ब्यास नदी पार कर रहे हैं। इस पर आवाजाही बेहद जोखिम भरी है और कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्प्रेई में बना पुल तीन पंचायतों मैहणी, शिवाबदार, मासड़ को द्रंग व सदर हलके से जोड़ता था। इस पुल को बनाने के लिए कवायद भी शुरू हुई लेकिन पुल कागजी औपचारिकताओं में ही घूम रहा है। पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 42 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। इसके लिए ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर पहल भी की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलकर पहले 10 लाख और बाद में 30 लाख रुपये का प्रावधान भी करवा लिया था लेकिन इसके बावजूद आज तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को मजबूरी में अपना घर छोड़कर पंडोह में किराये पर रहना पड़ रहा है जबकि कई लोग रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नौ मील का लंबा रास्ता तय कर गांव तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों के अनुसार वैकल्पिक मार्ग भी बेहद खस्ताहाल है। यहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मेकेनिकल विंग के अधिशासी अभियंता जीएल ठाकुर ने बताया कि डीसी कार्यालय से 10 लाख की ही राशि प्राप्त हुई थी, जो टेंडर लगाने के लिए पर्याप्त नहीं थी। 10 लाख रुपये भी डीसी कार्यालय द्वारा वापस मांगे गए हैं। वहीं, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि पर्याप्त राशि न होने के कारण 10 लाख रुपये की राशि वापस मंगवाई गई है। राशि मिलने पर ही कार्य करवाया जा सकता है।

प्रदेश सरकार से गुजारिश है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए। कई बार मांग उठाने के बावजूद कुछ नहीं किया जा रहा है। समस्त जनता मिलकर आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेगी।

-दीप कुमार, स्थानीय निवासी

अपना घर छोड़कर पंडोह में किराये के मकान लेकर रहना पड़ रहा है। दो साल से बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण परेशान हैं। शासन व प्रशासन सुध ले।
-जगदीश सकलानी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed