फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A female leopard preyed on two goats in Jayadevi.

Mandi News: जयदेवी में मादा तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार

Tue, 27 Oct 2026 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
A female leopard preyed on two goats in Jayadevi.
ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र के कुराड़ी गांव में सोमवार शाम मादा तेंदुए ने दो बकरियों को शिकार बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
कुराड़ी निवासी रामदास खेतों में काम कर रहे थे, तभी जंगल से आए तेंदुए ने उनकी दो बकरियों पर हमला कर उन्हें झाड़ियों में घसीट लिया। तलाश करने पर दोनों बकरियां मृत मिलीं। घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से लोगों व मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग के जयदेवी खंड अधिकारी राम कुमार लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बकरियों की मौत मादा तेंदुए के हमले में हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुए से दूर रहने की सलाह दी, क्योंकि बच्चों को खतरा महसूस होने पर वह आक्रामक हो सकती है। क्षेत्र में जागरूकता के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुआ तीन-चार बार इसी इलाके में दिखाई देने पर ग्रामीणों के आग्रह पर पिंजरा लगाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed