{"_id":"694056f5c512255ac6065604","slug":"a-dozen-panchayats-plunged-into-darkness-for-thirty-hours-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179420-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीस घंटे से अंधेरे में डूबी एक दर्जन पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीस घंटे से अंधेरे में डूबी एक दर्जन पंचायतें
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा के सब स्टेशन खुड़ला से जुड़ी बलद्वाड़ा, भांबला, ढलवान, भरनाल, कल्थर, चौक समेत करीब एक दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोग लगभग 30 घंटे से बिजली गुल रहने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे खुड़ला पंचायत क्षेत्र में चल रहे शिवा प्रोजेक्ट के कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से कटिंग करते समय बिजली के दो पोल गिर गए। इससे एक साथ कई पंचायतों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
खेतों में कार्य कर रहे स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता बलद्वाड़ा को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही विद्युत बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर राहत व मरम्मत कार्य शुरू किया। लगभग 30 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली न होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
सोमवार को तहसील बलद्वाड़ा, उपतहसील ढलवान, बैंक, स्कूल, ग्राम पंचायत कार्यालयों सहित अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों में भी कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। इससे आम जनता को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। इस लंबी कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में विद्युत बोर्ड के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता बलद्वाड़ा राजीव शुक्ला ने बताया कि यह समस्या जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। बोर्ड के कर्मचारी लगातार मौके पर डटे हुए हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद