{"_id":"69fdcf1dcf2030d9a50d5533","slug":"a-budget-of-rs-180-crore-has-been-approved-for-mandi-city-under-the-urban-challenge-scheme-vikramaditya-mandi-news-c-399-1-sml1038-466453-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी चुनौती योजना में मंडी शहर के लिए 180 करोड़ का बजट मंजूर : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी चुनौती योजना में मंडी शहर के लिए 180 करोड़ का बजट मंजूर : विक्रमादित्य
Sat, 09 May 2026 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 09 May 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
कहा- प्रदेश के लिए मिले हैं 1200 करोड़ रुपये, पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नगर निगम मंडी के विकास के लिए केंद्र सरकार की शहरी चुनौती योजना के तहत 180 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में दी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए इस योजना के तहत 1200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 180 करोड़ मंडी नगर निगम पर खर्च किए जाएंगे। इसके तहत इंदिरा मार्केट की सीवरेज और ड्रेनेज के रिवाइटलाइजेशन और रिवैंपिंग, पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी के तट पर घाट का निर्माण और बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण करवाने का कार्य प्रमुख रूप से किए जाएंगे।
शिवधाम के लिए 15 करोड़ से बनेगा एस्केलेटर
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसी योजना के तहत शहर के साथ बन रहे शिवधाम के लिए 15 करोड़ की लागत से एस्केलेटर या ऐलिवेटर को बनाने की योजना भी तैयार की गई है। इसके लिए बजट का प्रावधान तो कर दिया गया है, लेकिन पहले इसके सही संचालन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा । क्योंकि बहुत से स्थानों पर ऐसे एस्केलेटर बनने के बाद सफेद हाथी साबित हुए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
भाजपा करती है खेला, हम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भी नहीं करते
विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी पटलवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दौंहदी वार्ड की जनता कांग्रेस के साथ खेला करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेला करने का काम भाजपा ही करती है और वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते। जिन ग्रामीण क्षेत्रों को भाजपा ने निगम बनाने के लिए शहर में शामिल किया था आज उन्हीं पर राजनीति कर रही है।