फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A alag team won the Naval Kishore Memorial Cricket Competition

Mandi News: अलग टीम ने जीती नवल किशोर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 30 Apr 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 30 Apr 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
A alag team won the Naval Kishore Memorial Cricket Competition
कोटल (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के ढंडाल में खेली गई नवल किशोर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पन्ना लाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने युवक मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से दस हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5,100 रुपये, उपविजेता को 3,100 रुपये की राशि से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अलग व कोलका टीमों के बीच में खेला गया। अलग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कोलका टीम मात्र 87 रनों पर ही ढेर हो गई। अलग ने 30 रनों से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ढंडाल और चलहर के बीच में खेला गया। ढंडाल ने पहले खेलते हुए 102 रनाें का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चलहर टीम ने मात्र सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल कर ली। फाइनल मुकाबला चलहर व अलग टीम के बीच खेला गया। चलहर टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 136 रन बनाए। अलग टीम ने नौ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इस दौरान अलग टीम के तजेंद्र को मैन ऑफ द मैच व राबिन ठाकुर को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed