{"_id":"68dc0da03ebf660cec0f92e9","slug":"a-55-feet-tall-effigy-of-ravana-will-be-burnt-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171557-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
Tue, 30 Sep 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव के लिए तैयार पुतलों को मूर्त रूप देते स्थानीय कारी
जोगिंद्रगनर (मंडी)। रामलीला मैदान जोगिंद्रगनर में इस बार दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। दशहरा पर प्रभु श्रीराम इस पुतले का दहन करेंगे। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन रंग-बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों की गूंज के बीच होगा।
शहर के ही शिल्पकार प्रताप और बुद्धि सिंह द्वारा तैयार किए गए पुतलों को श्रीराम कलामंच के कलाकार मूर्त रूप दे रहे हैं। श्रीराम कलामंच के प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि इस बार रावण का पुतला पिछले वर्ष की तुलना में और भी आकर्षक बनाया गया है। इसका दहन दो अक्तूबर को शाम करीब 6 बजे होगा।
उत्सव से पहले शहर में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और लंकापति रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ की भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। रामलीला में भाग लेने वाले करीब 80 कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पंकज ठाकुर ने रामलीला के सफल आयोजन में स्थानीय पुलिस प्रशासन और दर्शकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।