फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दस लोगों ने किया महिला का अपहरण

दस लोगों ने किया महिला का अपहरण

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की रोपड़ी पंचायत के हवाणी गांव में खेतों में काम करने गई एक महिला को दस लोगों ने मिलकर जबरन एक अज्ञात वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया। घटना में शामिल सभी 10 लोग महिला के गांव से ही संबंध रखते हैं। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला के पति संजीव कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नि शुक्रवार को घर के साथ लगते खेतों को गई थी। इस बीच दस लोगों ने मिलकर उसको जबरन एक अज्ञात वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया। संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके पत्नि के अपहरण के पीछे उसी के गांव के प्रेम चंद, प्रितवाला, सप्पू, संतोष, सोहन लाल, विजय कुमार, राज कुमार, मस्त राम, टिंकल और जगत पाल का हाथ है। सरकाघाट पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है। पुलिस टीम जगह-जगह छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed